Hero Splendor Plus 2024 : कलर,कीमत और पावर, 100 सीसी सेगमेंट की बेहतरीन बाइक

नमस्कार दोस्तों, आज हम आज हम नजर डालेंगे 100 सीसी सेगमेंट की बेहतरीन बाइक Hero splendor plus 2024, पर | हीरो स्प्लेंडर प्लस वाहनों की दुनिया में एक विशेष नाम है। भारतीय बाजार में हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। यह काफी सालों से भारतीय परिवारों में भरोसेमंद बाइक है।

यह बाइक अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। टू व्हीलर चलाने वाले लोगों में बहुत ही कम ऐसे लोग होंगे जिन्होंने इस बाइक को कभी चलाया नहीं होगा। इसमें आपको माइलेज ही नहीं बल्कि मजबूती और कम मेंटेनेंस कॉस्ट भी देखने को मिलती है। यह अपनी आरामदायक सवारी के लिए भी जानी जाती है। चलिए इस ब्लॉग में हम हीरो स्प्लेंडर प्लस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंजन और माइलेज:

हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S में 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है| यह इंजन 7.91 HP की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है| रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा इंजिन है जो आपको अच्छी पावर भी देता है। यह बाइक शहर के ट्रैफिक को आसानी से पार करने में सक्षम है|

इस बाइक की खासियत है इसका फ्यूल इंजेक्शन (FI) सिस्टम, यह ना सिर्फ इंजन के परफॉर्मेंस को अच्छा करता है बल्कि अच्छी माइलेज भी देता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 80 kmpl की माइलेज निकालती है, जो ईंधन बचाने में आपकी काफी मदद करेगा|

हालांकि माइलेज राइडर की राइडिंग शैली पर भी निर्भर करता है। ट्रैफिक मैं चलाने से है और गलत गियर में चलाने से आपकी बाइक का माइलेज निकाल सकती है।

वेरिएंट:

हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो आप अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं।

  • हीरो स्प्लेंडर प्लस (ड्रम ब्रेक): यह बेस वेरिएंट है जिसमें ड्रम ब्रेक दिए गए हैं|
  • हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S (ड्रम ब्रेक): इस वेरिएंट में i3S टेक्नोलॉजी के साथ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं| i3S टेक्नोलॉजी ट्रैफिक लाइट में रुकने पर आपकी बाइक का ईंधन बचाता है।
  • हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S (ड्रम ब्रेक ब्लैक एंड एक्सेंट): यह i3S वेरिएंट का ही एक एडिशन है|
  • हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S (मैट एक्सिस ग्रे): इस वेरिएंट में आकर्षक मैट एक्सिस ग्रे कलर दिया गया है, जो स्टाइलिश दिखता है|

hero splendor plus 2024

आरामदायक राइडिंग और अच्छा कंट्रोल:

हीरो स्प्लेंडर प्लस अपनी आरामदायक राइडिंग के लिए जानी जाती है। इसमें फ्रंट सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर सस्पेंशन के लिए 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं| एडजस्टेबल सस्पेंशन होने के कारण यह आपको बेहतर राइट क्वालिटी प्रदान करते हैं, साथ ही इसका 112 किलो वजन होने के कारण इसको कोई भी आसानी से चला सकता है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S की हैंडलिंग भी काफी अच्छी है, जिससे इसको शहर के ट्रैफिक में निकालने से कोई दिक्कत नहीं होती। गलियों से निकलते समय भी आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता |

सुरक्षा:

सुरक्षा के लिहाज से इसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है। जिससे आपको स्टैंड का लगा होना या न लगा होना का पता चलता है।

इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। जिससे ब्रेकिंग करते समय दोनों पहियों पर ब्रेक अप्लाई होती है। इससे बाइक कम फिसलती है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S सुरक्षा के मामले में किसी भी कमी को पूरा नहीं छोड़ती है| हालांकि बजाज प्लेटिना 110 ABS इससे ज्यादा सुरक्षित बाइक मानी जाती है।

स्टाइलिश डिजाइन:

हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S मैं सिर्फ अच्छा इंजन और बढ़िया माइलेज ही नहीं बल्कि क्लासिक और आकर्षक लुक भी है। ये बाइक देखने में स्टाइलिश तो लगती ही है साथ ही ये मजबूत और टिकाऊ भी है| Hero splendor plus 2024 कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं:

  • Black and accent
  • Matt grey
  • Black grey stripe
  • Black with Purple Red
  • Blue and black
  • Force Silver
  • Sports red black

इतने सारे कलर ऑप्शंस के साथ आप अपनी पसंद का चुनाव आसानी से कर सकते हैं|

अन्य खासियतें:

हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S कई अन्य खासियतों के साथ आती है जो इसे भारतीय सड़कों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं|

  • कम मेंटेनेंस कॉस्ट : हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S एक कम मेन्टेन्स वाली बाइक है। इसका इंजन काफी अच्छा है और सर्विस कॉस्ट भी कम आती है। साथ ही, इसके स्पेयर पार्ट्स आसानी से और कम दाम में मिल जाते हैं|

  • शहर के लिए एक आदर्श साथी : शानदार माइलेज, आरामदायक राइडिंग और आसान हैंडलिंग हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S को नौसिखियों और रोजाना कम्यूट करने वालों के लिए एक अच्छी बाइक बनाती है। यह डिलीवरी और बाइक टैक्सी मैं इस्तेमाल के लिए एक काफी अच्छी बाइक है।

  • ईंधन बचाने वाला i3S सिस्टम : हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S में कंपनी की खास i3S टेक्नोलॉजी दी गई है. यह Idle Stop-Start System है| इस सिस्टम से बाइक ट्रैफिक में रुकने पर या न्यूट्रल में रखने पर उसका इंजन ऑटोमेटिकली ऑफ हो जाता है और जब आप क्लच छोड़ते हैं तो इंजन पुनः स्टार्ट हो जाता है। इस तकनीक से ट्रैफिक में ईंधन की बचत होती है।

  • हर राइड के लिए उपयुक्त : हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S से आप लंबी दूरी की राइड भी कर सकते हैं। इसकी सिटिंग पोजिशन और अच्छे सस्पेंशन आपको ज्यादा थकान महसूस नहीं होने देंगे।

    hero splendor plus i3s 2024

स्पेसिफिकेशन:

नीचे कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

  • इंजन (Engine): एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, ओएचसी (Air cooled, 4-stroke, Single cylinder, OHC)
  • इंजन क्षमता (Engine Displacement): 97.2 सीसी (cc)
  • अधिकतम पावर (Max Power): 8.02 पीएस @ 8000 आरपीएम (PS @ 8000 RPM)
  • अधिकतम टॉर्क (Max Torque): 8.05 Nm @ 6000 आरपीएम (Nm @ 6000 RPM)
  • ब्रेक (Brakes): आगे – ड्रम, पीछे – ड्रम (Front – Drum, Rear – Drum)
  • ब्रेकिंग प्रकार (Braking Type): इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (Integrated Braking System)
  • टायर (Tyres):
    • टायर साइज (Tyre Size): आगे – 80/100-18, पीछे – 80/100-18
    • टायर प्रकार (Tyre Type): ट्यूबलेस (Tubeless)
  • आयाम (Dimensions):
    • सीट की ऊंचाई (Seat height): 785 मिमी (mm)
    • ग्राउंड क्लीयरेंस (Ground Clearance): 165 मिमी (mm)
  • ईंधन क्षमता (Fuel Capacity): 9.8 लीटर (Liters)
  • कर्ब वजन (Kerb Weight): 112 किग्रा (Kg)
  • फ्रंट ब्रेक व्यास (Front Brake Diameter): 130 मिमी (mm)
  • रियर ब्रेक व्यास (Rear Brake Diameter): 130 मिमी (mm)

Hero splendor plus 2024: कीमत

हीरो स्प्लेंडर प्लस के अलग अलग वेरिएंट्स की एक्सशोरूम कीमतें ₹ 75441 से शुरू होकर ₹ 78286 तक जाती हैं, जिस कारण यह अपने सेगमेंट में एक किफायती बाइक है। हालांकि यह कीमत आपके शहर और राज्य के हिसाब से अलग हो सकती है। तो, आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार चुनाव कर सकते हैं|

निष्कर्ष:

हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो रोजाना सफर के लिए एक अच्छी कम्यूटर बाइक ढूंढ रहे हैं। इसकी कम मेंटेनेंस कॉस्ट, फीचर्स और आकर्षक डिजाइन इसे और भी बेहतर बनाते हैं| अगर आप भी एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो सालों तक आपका साथ निभाए, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस i3S आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

Leave a comment