नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले है कम्यूटर सेगमेंट की दिग्गज बाइक  Bajaj Platina 110 ABS के बारे में | बजाज प्लेटिना 110 डेली कम्यूटिंग के लिए बढ़िया बाइक है। यह 110cc सेगमेंट की लोकप्रिय बाइक है, जो शानदार माइलेज, आरामदायक सवारी और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है|

आज के इस ब्लॉग में, हम आपको प्लेटिना 110 के बारे में विस्तार से बताएंगे | इसमें हमें दो मॉडल देखने को मिलते हैं – प्लेटिना 110 ABS और प्लेटिना 110 ड्रम | आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि आपके लिए कौन सी बाइक बेहतर है|

Bajaj Platina 110 ABS: भारतीय सड़कों पर दैनिक सफर का भरोसेमंद साथी ?

इंजन और परफॉर्मेंस:

Platina 110 में एक 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है, जिसकी क्षमता 115.45cc है. यह इंजन 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट करता है| आपको इंजन में पावर की कमी महसूस नहीं होगी, लेकिन इंजन में कुछ वाइब्रेशन की समस्या है| ये वाइब्रेशन आपको उच्च आरपीएम पर अच्छे से महसूस होंगे, जो बजाज को जल्दी ही दूर कर देने चाहिए, ताकि हर कोई सुरक्षित और मजेदार राइड कर सके।

रंग और कीमत:

प्लेटिना 110 तीन आकर्षक रंगों – सफायर ब्लू, एबोनी ब्लैक और रेड में उपलब्ध है| इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹80,000 है| ऑन-रोड कीमत करीब ₹92,000 के आसपास है, जो शहर और राज्य के आधार पर थोड़ा कम या ज्यादा हो सकती है|

आराम और माइलेज :

बजाज प्लेटिना 110 को “कम्फर्टेक” तकनीक के साथ बनाया गया है, जो इसे आरामदायक बनाती है। इसके सस्पेंशन लंबी यात्राओं पर भी आपको थकान नहीं होने देंगे|

बजाज अपनी प्लेटिना को माइलेज के मामले में “चैंपियन” बताता है| यह बाइक आसानी से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है| यह रोजमर्रा के आने-जाने और ईंधन की बचत के लिए एक बेहतरीन विकल्प है|

ब्रेकिंग और फीचर्स :

  • Platina 110 दो मॉडलों में उपलब्ध है – ABS और ड्रम | बजाज प्लेटिना 110 में ABS होने के कारण इसका नाम प्लेटिना 110 एबीएस है।यह 110cc सेगमेंट की इकलौती बाइक है जिसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है| यह अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में टायरों को लॉक होने से रोकता है, जिससे फिसलन कम होती है और संतुलन सही बनता है

इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों में आपको 80/100-17 का ट्यूबलेस टायर मिल जाता है।

इसके अलावा, प्लेटिना 110 में एनालॉग और डिजिटल मीटर कंसोल मिलता है, जो आपको स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर जैसी जरूरी जानकारी देता है| साथ ही, इसमें गियर शिफ्ट गाइड भी है जो नए राइडर्स के लिए काफी मददगार है|

bajaj platina 110 abs

डिजाइन:

प्लेटिना 110 देखने में काफी आकर्षक है| इसके स्टाइलिश डिजाइन और फीचर्स इसे एक अच्छी बाइक बनाते हैं।

Platina 110 की सीट की ऊंचाई 807 मिमी है, जो आमतौर पर भारतीय सवारों के लिए आरामदायक मानी जाती है| वहीं, 200 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त है| इसमें 11 लीटर की ईंधन क्षमता और 122 किलोग्राम वजन है|

यह बाइक कम रखरखाव वाली भी है और इसकी सर्विसिंग भी आसान है| हालांकि, नियमित सर्विस और रखरखाव किसी भी गाड़ी के लिए जरूरी है|

note; बाइक चलाते समय सुरक्षा प्रथम है| हमेशा हेलमेट पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें|

कौन सी बाइक आपके लिए बेहतर है?

यह आपकी आवश्यकताओं और बजट पर निर्भर करता है|

  • यदि सुरक्षा आपकी प्राथमिकता है: तो ABS से लैस bajaj platina 110 ABS आपके लिए एक बेहतर विकल्प है| खासकर अगर आप हाईवे पर या लंबी दूरी तय करते हैं तो ABS दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में मदद करता है|
  • यदि आपका बजट कम है: और आप मुख्य रूप से शहर में ही गाड़ी चलाते हैं, तो प्लेटिना 110 ड्रम भी, आपके लिए सही हो सकती है। यह मॉडल कम कीमत में आता है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है|

Bajaj Platina 110 abs खरीदने से पहले जरूरी बातें

आपने प्लेटिना 110 के बारे में काफी जानकारी प्राप्त कर ली है. अब यह निर्णय लेने का समय है कि क्या यह आपके लिए उपयुक्त बाइक है| इस अंतिम पृष्ठ पर, हम आपको Bajaj Platina 110 abs खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराएंगे:

  • टेस्ट राइड लें: किसी भी बाइक को खरीदने से पहले यह बेहद जरूरी है कि आप उसका टेस्ट राइड जरूर लें | इससे आपको यह पता चल जाएगा कि बाइक चलाने में आपको सहजता महसूस होती है या नहीं और यह आपकी सवारी की आदतों के अनुकूल है या नहीं|

  • अपना बजट तय करें: जैसा कि हमने बताया, प्लेटिना 110 के दो मॉडल हैं – ABS और ड्रम| इन दोनों मॉडलों के बीच मूल्य का अंतर है| इसलिए, अपनी बजट का निर्धारण करें और उसी के अनुसार चुनाव करें|

  • अपनी आवश्यकताओं को समझें: आपको किस तरह की बाइक की आवश्यकता है? यदि आप ज्यादातर शहर में ही गाड़ी चलाते हैं, तो कम कीमत वाली प्लेटिना 110 ड्रम आपके लिए पर्याप्त हो सकती है| वहीं, अगर आप लंबी दूरी की यात्राएं करते हैं या आपको अधिक सुरक्षा की आवश्यकता है, तो ABS मॉडल बेहतर विकल्प है|

  • अधिकृत डीलरशिप से खरीदें: हमेशा किसी विश्वसनीय Bajaj डीलरशिप से ही बाइक खरीदें| इससे आपको वारंटी और after-sales service का लाभ मिलेगा|

  • नियमित सर्विस और रखरखाव: भले ही प्लेटिना 110 कम रखरखाव वाली बाइक है, फिर भी निर्धारित समय पर इसकी सर्विस करवाना और उसका ध्यान रखना आवश्यक है| नियमित सर्विस से बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है और आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है|

इस ब्लॉग में दी गई जानकारी आपको यह तय करने में मदद करेगी कि आपके लिए कौन सी बाइक बेहतर है| हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी|

सुरक्षित सवारी करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें!

People reacted to this story.
Show comments Hide comments
Comments to: Bajaj Platina 110 ABS: कलर, कीमत और माइलेज | बजाज प्लेटिना 2024 मॉडल

Write a response

Your email address will not be published. Required fields are marked *