आभा कार्ड क्या है? आभा कार्ड कैसे बनाएं? भारत सरकार द्वारा बनाई गई नयी योजना है जिसके जरिए मेडिकल क्षेत्र में मरीजों की मदद करना है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आभा कार्ड क्या है और इस कार्ड को कैसे बनाएं। चलिए फिर विस्तार से जानते हैं आभा कार्ड क्या है। इस लेख में हम आभा कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं।

आभा कार्ड क्या है?

आभा कार्ड भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक स्वास्थ्य पहचान पत्र है। इसका पूरा नाम आयुष्मान भारत कार्ड है। इसके जरिए आपके स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है। जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। इस कार्ड में 14 अंको का यूनिक नंबर होता है। इसे स्केन करने के पश्चात इसमें स्टोर सभी प्रकार की स्वास्थ्य जानकारी मिलती है।

इस स्वास्थ्य कार्ड में आपकी सभी बिमारियों के बारे जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही आप कौन सी दवाई खा रहे हैं या पहले कौन सी दवाईयां खाई हैं। अतः आप जब भी किसी डॉक्टर के पास जाएंगे तो उसे आपका स्वास्थ्य कार्ड स्केन कर आपकी सभी पुरानी और मौजूदा बिमारियों के बारे पता चल जाएगा।

जिस व्यक्ति के पास भी यह कार्ड है उसके इच्छा के बिना कोई इसमें स्टोर जानकारी नहीं देख सकता है इसके लिए पहले व्यक्ति से परमिशन लेना आवश्यक है। इस तरह से यह नियम प्राइवेसी के लिए बनाया गया है। जब आपकी इच्छा हो इस जानकारी को दिखाने की तभी कोई आपकी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देख सकेगा।

आभा कार्ड के फायदे

  • Aabha card बनाने से मुख्य लाभ यह है कि व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधित सभी बिमारियों और रिपोर्ट्स की जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित हो जाएगी।
  • इस स्वास्थ्य कार्ड में एक QR Code होता है जिसे केवल स्केन करने से सभी जानकारियां दिख जाती हैं।
  • व्यक्ति की बिमारियां डिजिटल होने से डॉक्टर को पिछले स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देखने में आसानी होगी।
  • आभा कार्ड का उपयोग सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में किया जा सकता है।
  • सभी प्रकार की स्वास्थ्य जानकारी डिजिटल होने से व्यक्ति को अपने बिमारियों से संबंधित रिपोर्ट या डॉक्युमेंट रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • सभी तरह की स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां सुरक्षित होने से डॉक्टर सभी बिमारियों के रिकॉर्ड देखकर अच्छा इलाज कर सकेंगे।
  • यह कार्ड देश के सभी राज्यों और नागरिकों के लिए है जिसे कोई भी ऑनलाइन बना सकता है।

आभा कार्ड कैसे बनाएं

अगर आप भी अपना आभा कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसे घर पर ऑनलाइन मोबाइल या कंप्यूटर से बना सकते हैं। चलिए फिर जानते हैं आभा कार्ड कैसे बनाएं।

  • आभा कार्ड बनाने के लिए आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट abdm.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर Create Your ABHA NUMBER पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज में दो विकल्प मिलेंगे जिसमें आधार कार्ड से और ड्राइविंग लाइसेंस जो भी आपके पास है उसे चुन सकते हैं।
  • फिर आपको मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी की मदद से वेरीफाई कर लेना है।
  • अब अंत में आपको फॉर्म भरना है फिर एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करके सबमिट कर देना है।
  • इतना सब करने के बाद आपका आभा हेल्थ कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा इसे आप डाउनलोड करके प्रिंट सकते हैं।

आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड में अंतर

आभा कार्डआयुष्मान कार्ड
आभा कार्ड स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के लिए है।आयुष्मान कार्ड एक तरह का स्वास्थ्य इंश्योरेंस कार्ड है जो बिमारी के वक्त फ्री इलाज की सेवाएं देता है।
इस कार्ड को हर भारतीय नागरिक को बनाने का हक है।इस कार्ड को केवल गरीब वर्ग और पिछड़े वर्ग के लोग ही बना सकते हैं।
आभा कार्ड से इलाज के समय स्वास्थ्य संबंधित बिमारियां और टेस्ट रिपोर्ट इत्यादि जानकारी प्राप्त करने के लिए है।यह कार्ड इलाज के दौरान आर्थिक सहायता देने में मदद करता है
आभा कार्ड भारत के सभी राज्यों के लिए समान है जबकि आयुष्मान कार्ड शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इसके अलग-अलग मापदंड हैं।
इसके उपयोग से डॉक्टर को आपकी बिमारियों को समझने में आसानी होगी।इस कार्ड की मदद से आप अपना कुछ हद तक फ्री में इलाज कर सकेंगे।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आभा कर्ड के बारे जाना आभा क्या है इसे ऑनलाइन कैसे बनाएं ? आभा कार्ड स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों को डिजिटल करने के लिए बनाया गया है जिससे डॉक्टर को आपकी बिमारियों को समझने में काफी आसानी होगी और आपको भी टेस्ट रिपोर्ट या स्वास्थ्य संबंधित कागजात संभालने की चिंता नहीं है। इसलिए आज ही आप भी अपना आभा कार्ड जरूर बनाएं। आप चाहे किसी भी वर्ग के हो यह महत्वपूर्ण नहीं है। यदि आपको कार्ड बनाने में कोई दिक्कत आ रही हो तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Comments to: आभा कार्ड क्या है | ऑनलाइन आभा कार्ड कैसे बनाएं?

Your email address will not be published. Required fields are marked *